भोजन के साथ सलाद के रूप में खाया जाने वाला कच्चा प्याज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। सैंडविच, सलाद या फिर चाट, प्याज सभी के स्वाद को दोगुना कर देता है। यदि आपको डर है कि प्याज खाने से दुर्गंध आएगी तो खाने के बाद माउथ फ्रेशनर खाइए या ब्रश कर लीजिए, लेकिन प्याज जरूर खाइए। आहार विशेषज्ञों की मानें तो यह यौन दुर्बलता को दूर करने में भी बहुत उपयोगी है। यौन शक्ति के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए प्याज एक सस्ता एवं सुलभ विकल्प है। आइए, आज हम आपको बताते हैं प्याज के कुछ ऐसे ही उपयोग और गुणों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
Health Benefits of Onion in Hindi कच्चा प्याज खाने के जबरदस्त फायदे :–
भोजन के साथ सलाद के रूप में खाया जाने वाला कच्चा प्याज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। सैंडविच, सलाद या फिर चाट, प्याज सभी के स्वाद को दोगुना कर देता है। यदि आपको डर है कि प्याज खाने से दुर्गंध आएगी तो खाने के बाद माउथ फ्रेशनर खाइए या ब्रश कर लीजिए, लेकिन प्याज जरूर खाइए। आहार विशेषज्ञों की मानें तो यह यौन दुर्बलता को दूर करने में भी बहुत उपयोगी है। यौन शक्ति के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए प्याज एक सस्ता एवं सुलभ विकल्प है। आइए, आज हम आपको बताते हैं प्याज के कुछ ऐसे ही उपयोग और गुणों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
प्याज के फायदे और उपयोग:-
- प्याज का रस कनपटी और छाती में लगाने से लू नहीं लगती है.
- भोजन के साथ कच्चा प्याज खाना फायदेमंद होता है.
- कान में दर्द या कान बहने की समस्या होने पर प्याज के रस को हल्का गर्म करके कान में डालने से आराम मिलता है.
- आधा कप सफेद प्याज के रस में गुड़ और पिसी हल्दी मिलाकर सुबह-शाम पीने से पीलिया में फायदा होता है. छोटे प्याज को छीलकर चौकोर काटकर नींबू के रस में भींगा दें, ऊपर से नमक - काली मिर्च डाल दें. फिर इसे लें, इससे पीलिया ठीक हो जाता है.
- प्याज से दिल की धमनियों में खून के थक्के नहीं जमते हैं, यह दिल की सुरक्षा करता है.
- प्याज खून को गाढ़ा बनाता है और उसे पतला होने से रोकता है.
- कुत्ता काट लेने पर, काटे हुए स्थान पर प्याज को पीसकर शहद के साथ मिलाकर लगाने से विष का प्रभाव कम हो जाता है.
- सरसों के तेल और प्याज के रस को मिलाकर मालिश करने से गठिया और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है.
- प्याज के रस में शहद मिलाकर चाटने से दमा और खांसी में कमी आती है.
- मिर्गी, हिस्टीरिया और पाण्डुरोग में भी प्याज फायदेमंद है.
- बच्चों को बदहजमी होने पर उन्हें प्याज के रस की तीन-चार बूँदें चटाने से लाभ होता है.
- पतले दस्त में एक प्याज पीसकर नाभि पर लेप करने या इसे किसी कपड़े पर फैलाकर नाभि पर बाँधने से लाभ होता है.
- हैजा हो जाने पर एक प्याला सोडा पानी में एक प्याला प्याज का रस, एक निम्बू का रस, नमक, काली मिर्च और थोड़ा अदरक का रस मिलाकर पीने से फायदा होता है.
- कब्ज की समस्या होने पर भोजन के साथ रोज एक कच्चा प्याज खाएँ.
- अजीर्ण की समस्या होने पर प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काट कर उसमें एक निम्बू निचोड़ लें और खाने के साथ इसे लें.
- अगर आपको दांतों से सम्बन्धित कोई समस्या है या आपके दांतों में पायरिया की शिकायत है, तो प्याज के टुकड़ों को गर्म कीजिए और दांतों के नीचे दबाकर मुंह बंद कर लीजिए. इस प्रकार 10-15 minute में लार मुंह में इकट्ठी हो जाएगी. उसे मुंह में चारों ओर घुमाइए फिर निकाल फेंक दीजिए. दिन में 4-5 बार 9-10 दिन ऐसा करें, पायरिया खत्म हो जाएगा.
- बाल गिर रहे हों, तो बालों में प्याज का रस लगाना चाहिए. प्याज का लेप बाल में लगाने से बाल उगने शुरू हो जाते हैं. डायबिटीज के रोगी को हर दिन प्याज खाना चाहिए.
हरा प्याज भी है गुणों से भरपूर:-
1. हरा प्याज खाने के कई फायदे हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुण के कारण ही इसे खाने से पाचन में भी सुधार होता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है।- हरा प्याज भी है गुणों से भरपूर:-
2. हरा प्याज खाने से इम्यूनिटी पावर बढ़ता है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। हरा प्याज मैक्रोन्यूट्रिशयन को बनाए रखता है। हरे प्याज में एंटी-इन्फ्लामेटरी और एंटी- हिस्टामाइन गुण भी होते हैं। इसीलिए यह गठिया और अस्थमा के रोगियों के लिए लाभदायक रहता है।
प्याज के अन्य औषधीय उपयोग 1. 3 चम्मच प्याज का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर लेने से मासिक धर्म की अनियमितता व उस दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है। गर्मियों में प्याज रोज खाना चाहिए। यह आपको लू लगने से बचाएगा। प्याज का रस और सरसों का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर मालिश करने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है।
2. प्याज के 3-4 चम्मच रस में घी मिलाकर पीने से शक्ति बढ़ती है। प्याज के रस में चीनी मिलाकर खाली पेट लेने से पथरी मूत्र के साथ शरीर से बाहर निकल जाती है। इसका सेवन एक दिन में एक बार ही करें। बवासीर की समस्या हो तो प्याज के 4-5 चम्मच रस में मिश्री और पानी मिलाकर नियमित रूप से लें, खून आना बंद हो जाएगा। घाव पर नीम के पत्ते का रस और प्याज का रस समान मात्रा में मिलाकर लगाने से घाव शीघ्र ही भर जाता है। प्याज के रस में दही, तुलसी का रस और नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों का गिरना बंद हो जाता है और रूसी की समस्या से भी निजात मिलती है।
3. हिस्टीरिया का रोगी अगर बेहोश हो जाए तो उसे प्याज कूटकर सुंघाएं। इससे रोगी तुरंत होश में आ जाता है।
4. बाल गिरने की समस्या से निजात पाने के लिए प्याज बहुत ही असरकारी है। बालों पर प्याज के रस की मालिश करने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं। इसके अलावा, प्याज का लेप लगाने पर कम उम्र में सफेद हुए बाल फिर से काले होने लगते हैं।
5. पेशाब होना बंद हो जाए तो दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलवा बना लें। हलवा गर्म करके पेट पर लेप लगाने से पेशाब आना शुरू हो जाता है। प्याज पानी में उबालकर वह पानी पीने से भी पेशाब संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। सर्दी या जुकाम होने पर प्याज खाने से राहत मिलती है। गठिया में प्याज बहुत ही फायदेमंद होता है। सरसों का तेल व प्याज का रस मिला कर मालिश करें, फायदा होगा। प्याज कई अन्य सामान्य शारीरिक समस्याओं जैसे मोतियाबिंद, सिर दर्द, कान दर्द और सांप के काटने पर भी प्रयोग किया जाता है। प्याज का पेस्ट लगाने से फटी एडिय़ों में फायदा होता है।
6. प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर जोड़ों पर मालिश करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। माना जाता है कि इस नुस्खे को दो महीनों तक लगातार आजमाया जाए तो बहुत फायदा होता है। प्याज के रस और नमक का मिश्रण मसूड़ों की सूजन और दांत दर्द को कम करता है। पातालकोट के आदिवासी मधुमक्खी या ततैया के काटे जाने पर घाव पर प्याज का रस लगाते हैं। प्याज के बीजों को सिरका में पीसकर दाद-खाज और खुजली में लगाने पर शीघ्र आराम मिलता है।
7. वीर्यवृद्धि के लिए सफेद प्याज के रस के साथ शहद लेने पर फायदा होता है। सफेद प्याज का रस, शहद, अदरक का रस और घी का मिश्रण 21 दिनों तक लगातार लेने से नपुंसकता दूर हो जाती है। कफ हो जाने पर प्याज के रस में मिश्री मिलाकर चाटने से फायदा मिलता है। प्याज को पीसकर गुड़ मिलाकर खाने से वीर्य वृद्धि होती है।
8. 100 ग्राम अजवाइन को सफेद प्याज के रस में भिगोकर सुखा लें। सूख जाने पर फिर यही प्रक्रिया दोहराएं। ऐसा तीन बार करें। अच्छी तरह सूख जाने पर इसका बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को पांच ग्राम घी और पांच ग्राम शक्कर के साथ सेवन करें। इस योग को इक्कीस दिन तक लेने पर शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिलती है। एक किलो प्याज का रस, एक किलो शहद और आधा किलो शक्कर मिलाकर डिब्बे में पैक कर लें। इसे पंद्रह ग्राम की मात्रा में एक माह तक नियमित सेवन करें। इस योग के प्रयोग से सेक्शुअल डिजायर में वृद्धि होती है।
9. एक किलो प्याज के रस में आधा किलो उड़द की काली दाल मिलाकर पीस कर पेस्ट बना लें। इसे सुखाकर एक किलो प्याज के रस में मिलाकर फिर से पीस लें। इस पेस्ट को दस ग्राम मात्रा में लेकर भैंस के दूध में पकाएं और शक्कर डाल कर पी जाएं। इस योग का सेवन तीस दिन तक नियमित सुबह-शाम सेवन करने से कमजोरी दूर होती है और कामेच्छा में बढ़ोतरी होती है।.


COMMENTS