दोस्तों आपने चावल के पानी को चेहरे पर लगाने के फायदे के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप चावल के आटे से होने वाले लाभ के बारे में जा...
दोस्तों आपने चावल के पानी को चेहरे पर लगाने के फायदे के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप चावल के आटे से होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं? चावल के आटे को लगाने से त्वचा मुलायम और सुंदर होती है। साथियों अगर बाजार में बिकने वाले कॉस्मेटिक्स आपकी त्वचा को सूट नहीं करते हैं तो यह चावल का आटा आपके लिए एक कारगर और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है। चावल के आटे का फेस पैक बनाना बहुत ही आसान है। इसे गुलाब जल, शहद, नींबू या फिर दही के साथ मिलाकर आप लगा सकते हैं।
चावल के आटे के फायदे :-
चावल का आटा टैनिंग से सुरक्षा करता है - तेज धुप से त्वचा डैमेज हो जाती है। जिसके कारण टैनिंग की प्रॉब्लम हो जाती है।ऐसी स्थित में चावल के आटे को दूध के साथ मिलाकर लगाने से टैनिंग खत्म होती है और सांवलापन भी दूर होता है।
चावल का आटा चेहरे पर लाए ग्लो:- आप घर पर चावल के आटे को शहद और दही के साथ मिलाकर एक पैक तैयार कर लें। अब आप इसे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपके चेहरे पर शाइन आती है.
चावल का आटा डेड स्किन दूर करता है:- हममे से कुछ लोगों को स्क्रब करना पसंद नहीं होता है। ऐसी स्थिति में आप चावल के आटे को शहद या फिर ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर लगाएं। यह एक सरल और अच्छा स्क्रब है जो डेड स्किन की अच्छी तरह से सफाई करता है।
चावल का आटा डार्क सर्कल को दूर करता है :- आप काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए चावल का आटा को कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर लगाएं। इसे नियमित रूप से लगाने से आंखों के नीचे के काले घेरे तो दूर हो ही जाएंगे साथ ही बारीक रेखाएं भी दूर हो जाएंगी।

COMMENTS