आइये जानते हैं खर्राटों से बचने के कुछ घरेलू उपाय - हल्दी- दोस्तों हल्दी मात्र रसोई का एक मसाला ही नहीं है इसमें एंटी-सेप्टिक और एंटी-...
आइये जानते हैं खर्राटों से बचने के कुछ घरेलू उपाय -
हल्दी- दोस्तों हल्दी मात्र रसोई का एक मसाला ही नहीं है इसमें एंटी-सेप्टिक और एंटी-बायोटिक गुण भी पाए जाते हैं। रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं।
इलायची- खर्राटों से बचने के लिए सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिए। इलायची के दाने श्वसन तंत्र को खोलने का काम भी करते है।
पुदीने का तेल- खर्राटों से बचने के लिए आप सोने से पहले पुदीने के तेल की कुछ बूंदें पानी में डाल कर उससे गरारे करें। इससे आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।
भरपूर पानी पीएं- खर्राटों से बचने के लिए आप नियमित रूप से पानी पीते रहें। इससे काफी लाभ मिलता है।
वजन कम करें- दोस्तों गले के आप-पास अधिक वसा युक्त कोशिकाएं जमा होने से गले में सिकुड़नहो जाती है जिससे खर्राटे की ध्वनि निकलती है। यदि आप खर्राटों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप अपना वजन कम कीजिए।
धूम्रपान से बचें- दोस्तों धूम्रपान वायुमार्ग की झिल्ली में परेशानी पैदा करता है और इससे नाक और गले में हवा का पास होना बाधित होता है। जिसके कारण खर्राटें लेने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
सिर ऊंचा करके सोएं- यदि आप खर्राटे की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आप सोते समय सिर को थोड़ा ऊंचा करके सोएं।
भोजन की मात्रा कम लें- दोस्तों रात को सोने से पहले ज्यादा भोजन करने से भी खर्राटे की समस्या होती है इसलिए आप सोने से पहले हल्का और कम भोजन करें। इसके साथ ही साथ ही आपको अधिक देर तक जागने से भीबचना चाहिए। आप पर्याप्त नींद लें।

COMMENTS