दोस्तों पसीने की बदबू आपके सारे मूड को खराब कर देती है। अगर आप परफ्यूम लगाती तो हैं लेकिन कुछ ही देर में उसकी महक चली जाती है। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनको आजमाकर आप अपने परफ्यूम की महक को काफी देर तक बरकरार रख पाएंगी...
भारत :- दोस्तों पसीने की बदबू आपके सारे मूड को खराब कर देती है। अगर आप परफ्यूम लगाती तो हैं लेकिन कुछ ही देर में उसकी महक चली जाती है। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनको आजमाकर आप अपने परफ्यूम की महक को काफी देर तक बरकरार रख पाएंगी...
आप यह याद रखें कि तभी परफ्यूम लगाएं जब आपकी स्किन पूरी तरह से सूखी हुई हो। यानी उस पर पानी बिलकुल ना हो। आप पानी सुखाने के बाद उस पर मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं, और फिर परफ्यूम लगाएं। अगर बिना मॉइस्चराइजर के आप परफ्यूम लगाते हैं तो स्किन उसे पूरी तरह सोख लेगी और महक कुछ देर बाद ही खत्म हो जाएगी।
पेट्रोलियम जेली से मिलेगी मदद :- अगर आपने पेट्रोलियम जेली लगाई है और फिर उस पर परफ्यूम लगाते हैं, तो इससे उसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है।
नहाने के बाद तुरंत लगाएं परफ्यूम :- जब भी आप नहाते हैं तो उसके बाद आपके शारीर के पोर्स खुल जाते हैं, इसलिए नहाने के बाद हमेशा शरीर को सुखाकर परफ्यूम लगाना चाहिए।
परफ्यूम लगाकर हाथ कभी ना रगड़ें :- ज्यादातर लोग ऐसा करते हैं कि परफ्यूम लगाने के बाद उसे दूसरे हाथ से रगड़ते हैं और फिर उसकी खुशबू सूंघते हैं। लेकिन दोस्तों ऐसा करने से कभी भी परफ्यूम की खुशबू बढ़ती नहीं है बल्कि वह घट जाती है। सबसे पहले आप कलाई पर परफ्यूम लगाएं और उसे वैसे ही छोड़ दें। इससे उसकी खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है।
दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी आप हमें नीचे कॉमेंट करके जरूर बतायें और अगर आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हमें फॉलो कीजिए।

COMMENTS